Breaking News

पॉलीथिन मुक्त अभियान अच्छा, असर कही नहीं


श्रीगंगानगर शहर को पॉलीथिन मुक्त कराने के प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। हर इलाके, गली-मोहल्ले की छोटी-बड़ी दुकानों पर पॉलीथिन की थैलियों का इस्तेमाल हो रहा है। दुकानदार अपने ग्राहकों को पॉलीथिन में सामान डालकर दे रहे हैं। ग्राहक भी बिना कोई ऐतराज के सामान ले जा रहे हैं। 
स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी ने पॉलीथिन थैली को 15 अगस्त से टाटा-टाटा बाय-बाय करने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर इसका जोरशोर से प्रचार किया। लाखों रुपए की लागत से कपड़े के थैले भी बंटवाए जा रहे हैं। लेकिन पॉलीथिन वैसे ही चल रही है जैसे पहले थी।
शहर में बरसाती पानी निकालने के लिए नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाओ और पॉलीथिन मुक्त गंगानगर की घोषणा विधायक जयदीप बिहाणी ने की थी। 

No comments