डोडा पोस्त व हेरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त व हेरोइन सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया।
अनूपगढ़ पुलिस के एसआई सरदार सिंह ने 9 पी लिंक रोड़ पर मुकेश कुमार निवासी 6 पी, दिनेश कुमार निवासी गजेवाला बीकानेर व 6 पी निवासी दयालचंद को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 19 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर जिले में दस मुकदमे मुकदमे दर्ज हैं।

No comments