कर्मचारियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार किया
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज श्रीगंगानगर सहित राज्यभर में राज्य कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व कर्मचारी नेता सतीश शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा समस्त सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों व पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा देने के लिए आरजीएचएस योजना लागू की हुई है।
No comments