Breaking News

बीकानेर से पदमपुर इलाके में रेवड़ चराने आये बुजुर्ग की 20 भेड़े चोरी


बीकानेर जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से पदमपुर इलाके में रेवड़ चराने आये एक बुजुर्ग की बीस भेड़े अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय बहावल खां ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने गांव बिंजेरी बीकानेर से रेवड़ चराने के लिए अपने भाई कमल खां के साथ पदमपुर इलाके में 20-25 दिनों से आया हुआ था। 21 अगस्त को मैं रेवड़ को गांव 2 डीडी में लेकर आया हुआ था। भेड़ों को गांव में गौशाला के निकट बरानी भूमि में रोका हुआ था। 21 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति हमारे रेवड़ से बीस भेड़े चोरी करके ले गया।

No comments