मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने देर रात मचाया उत्पात, विरोध करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में 11 एलएनपी रिको एग्रो फूड पार्क मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने उत्पात मचा दिया। इन्हें रोकने पर एक व्यक्ति से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मारपीट के शिकार पृथ्वीराज कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 1 सितम्बर की रात साढ़े 11 बजे मेरे घर के बाहर कुछ लड़के अभद्र भाषा बोल रहे थे। किलकारियां मार रहे थे। मैंने शोर सुन कर पड़ौसी विनोद शर्मा को इस बारे में बताया। विनोद शर्मा ने इन युवकों से बात करवाने के लिए कहा, तो मैंने एक युवक से बात करवाई। इस युवक ने खुद को टांटिया यूनिवर्सिटी का छात्र बताते हुए गाली गलौच की।

No comments