एलएनपी नहर की 62.67 बीघा जमीन पर 19.03 करोड़ से बनेंगी गाजर मंडी
श्रीगंगानगर में गाजर उत्पादक किसानों के लिए खुश खबर है कि अब उन्हें नहरों के पटड़ों पर गाजर की धुलाई नहीं करनी पड़ेगी। न ही नहर के किनारे बोरियों में भरकर गाजर बेचनी पड़ेगी। क्योंकि अब साधुवाली के पास पुरानी एलएनपी नहर की 62.67 बीघा जमीन पर 19.03 करोड़ की लागत से गाजर मंडी का निर्माण करवाया जाएगा। भाजयुमो के पूर्व जिला प्रवक्ता महेश सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को शाम 4 बजे साधुवाली में आयोजित कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ मंडी निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

No comments