Breaking News

मिनी मैराथन में दौड़े हर आयुवर्ग के नागरिक


श्रीगंगानगर के नाथांवाला स्थित एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, रोटरी क्लब श्री गंगानगर सिटी, रोटरी क्लब श्री गंगानगर डायनेमिक,रोटरी क्लब रिद्धि सिद्धि, जय मां वैष्णो देवी हेल्थ केयर रिलीफ सोसाइटी, आईएमए व मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
 यह मैराथन सुखाडिय़ा सर्किल स्थित सेठ जी एल बिहानी खेल मैदान से प्रारंभ होकर एस एन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में समाप्त हुई। इस मैराथन ने शहरवासियों में ना केवल स्वस्थ रहने का संदेश दिया, बल्कि ऊर्जा और जोश का संचार भी किया।

No comments