Breaking News

आज तीसरे दिन एक भी किसान का एमएसपी पर मंूग बेचने के लिए नहीं हुआ पंजीकरण


राजस्थान सरकार ने श्रीगंगानगर जिले में मूंग की आवक को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तो 27 सितंबर से शुरू करवा दिया है, मगर ऑनलाइन गिरदावरी का कार्य अधर में होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। 
आज तीसरे दिन सोमवार दोपहर तक हालात ये हैं कि पोर्टल पर एक भी पंजीकरण  प्रदर्शित नहीं हो रहा है।  वहीं ई-मित्र संचालकों का कहना है कि अभी तो पोर्टल ही खुल नहीं रहा है। गिरदावरी की बात करें तो अभी तक गिरदावरी को काम जारी है।  श्रीगंगानगर के कार्यवाहक तहसीलदार रविशंकर ने बताया कि जिले में आज 29 सितंबर दोपहर 12 बजे तक 65.06 प्रतिशत मूंग की गिरदावरी हो चुकी है।  श्रीगंगानगर तहसील क्षेत्र में यह आंकड़ा अभी तक 46 प्रतिशत  तक पहुंचा है।

No comments