Breaking News

विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 14 को, तैयारियां जारी


अग्रवाल सभा श्रीगंगानगर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर 14 सितम्बरको रात्रि 8 बजे एसडी कॉलेज के मुख्य भवन के परिसर लॉन में विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकृष्ण लीला, कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता 'सोनूÓ, महासचिव नरेश बड़ोपलिया एवं कोषाध्यक्ष रवि गोटेवाला के मार्गदर्शन में इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

No comments