सीआईडी सीबी से फाइल एसपी ऑफिस पहुंची
श्रीगंगानगर मे ंडॉ. श्यामसुंदर अरोड़ा पर हुए हमले की जांच के बाद सीआईडी सीबी ने फाइल को आगामी कार्यवाही के लिए एसपी ऑफिस भेज दिया है, लेकिन आगे की कार्यवाही के लिए अभी तक कोतवाली पुलिस को फाइल नहीं मिली है। फाइल मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। गौरतलब है कि हमले में घायल होम्योपैथिक चिकित्सक श्यामसुंदर अरोड़ा के पर्चा बयान पर कोतवाली पुलिस ने विधायक जयदीप बिहाणी, कपिल असीजा, अजय दावड़ा, पार्षद संजय बिश्रोई, निजी सहायक मनीष गर्ग, समर्थक मनीष प्रजापत, संदीप घोड़ेला, हरविन्द्र ङ्क्षसह पांडे, दुकानदार केशव उर्फ डब्बू के खिलाफ अपहरण करके मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नम्बर 376/2024 दर्ज किया था।

No comments