अम्बेडकर कॉलेज खेल मैदान में दौड़े युवा
श्रीगंगानगर मे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में दौड़ का आयोजन किया गया।
आज हुई दौड़ में श्रीगंगानगर एवं श्रीकरणपुर ब्लॉक के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। नागरिक सुरक्षा बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण के लिए जिले में प्राप्त आवेदनों में से वर्ष 2025 के लिए 500 स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।
No comments