Breaking News

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल शॉप में लगी आग

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपए का सामान जल गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। जिन्होंने 5 से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यह घटना बीती रात अजमेर बस स्टैंड के पास हुई।
रॉयल कम्युनिकेशन के मालिक प्रतीक जोशी ने बताया कि उनकी बिदावत स्कूल की गली में मोबाइल शॉप है। जिसे बीती रात करीब 8 बजे वह बंद करके घर पर चले गए। फिर 10 से 10:30 के बीच उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इस सूचना पर दुकान पर आया।

No comments