Breaking News

राजस्थान को मिलेगी पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

जयपुर से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुश खबर है। प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाया जयपुर होकर दौड़ेगी। बिहार के दरभंगा से मदार अजमेर के बीच दौडऩे वाली इस ट्रेन को आज सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो मंगलवार को वाया जयपुर होते हुए मदार अजमेर पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि केसरिया रंग की अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 3 अक्टूबर से वीकली होगा। इस सामान्य श्रेणी की सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रियों को वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें किराया भी स्पेशल ट्रेन से कम होगा।

No comments