कृषि मंत्री किरोड़ीलाल ने 64 हजार बैग नकली खाद पकड़े
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार देर रात बीकानेर के कोलायत में स्थित खाद फैक्ट्रियों में छापेमारी की। इस दौरान 2 फैक्ट्रियों से 64 हजार नकली खाद के बैग कब्जे में लिए गए। दोनों फैक्ट्रियों को सील करने के निर्देश भी मंत्री ने दिए।
कार्रवाई के बाद मंत्री ने कहा कि यह नकली खाद नेपाल तक सप्लाई किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मंत्री के साथ विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
रविवार को रात करीब 10 बजे मंत्री मीणा पहले नाल बाइपास पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल और अन्य अधिकारियों को बुलाया। उनके साथ गजनेर थाना क्षेत्र के खारी गंगापुरा गांव में पहुंचे। यहां एक फैक्ट्री से 24 हजार बैग खाद के कब्जे में लिए।

No comments