Breaking News

गहलोत-पायलट दोनों खेमों के 6 नेताओं की घर वापसी

राजस्थान कांग्रेस ने पार्टी से निकाले गए 6 नेताओं की वापसी करवाई है। इनमें पूर्व विधायक मेवाराम जैन जैसे कई नेता हैं, जो रेप के आरोप में फंसे थे। किसी ने बागी तेवर दिखाकर पार्टी को चुनाव हरवाया तो किसी को पार्टी आदेश नहीं मानने के चलते कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किया था।
अब इनकी वापसी ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी है। कुछ नेताओं का वापसी पर विरोध हो रहा है। कई नेता और समर्थक नए सियासी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ  गोविंदसिंह डोटासरा को पत्र भेजकर मेवाराम जैन, बालेंदू सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, बलराम यादव, अरविंद डामोर और तेजपाल मिर्धा का पूर्व में किया गया निष्कासन रद्द करने का आदेश दिया था।

No comments