राजस्थान की जेलों को मिले 23 नए जेलर
राजस्थान जेल डिपार्टमेंट की ओर से साल-2023-24 के डिप्टी जेलर से जेलर पद पर 23 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। पहली बार 7 महिला अधिकारी भी पदोन्नत होकर जेलर बनी है। राजस्थान पुलिस अकादमी में रिटर्न व इंटरव्यू एग्जाम के आधार पर सलेक्ट किया गया है।
जेल डिपार्टमेंट में साल-2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित की। एग्जाम में 21 जेलर को पदोन्नत करने की सिफारिश की है। इसी साल पिछले महीने दो जेलर को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। इस प्रकार 23 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर पदोन्नत किया गया। जेलर के पद जिला एवं केंद्रीय कारागार पर होते हैं।

No comments