Breaking News

जयपुर सेंट्रल जेल में 32 मोबाइल मिले, 17 केस दर्ज

राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बीते 21 दिन में जेल से 32 मोबाइल बरामद किए गए हैं। यह खुलासा जेल प्रशासन की ओर से किया गया है, जिसने 7 सितंबर से अब तक 17 रिपोर्ट लालकोठी थाने में दर्ज करवाई हैं। इन घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेल प्रशासन की ओर से जेल परिसर में तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। लगातार मोबाइल की बरामदगी से जेल प्रशासन की नींद उड़ गई है। एक के बाद एक मोबाइल मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि जेल के अंदर मोबाइल की आपूर्ति कोई संगठित गिरोह कर रहा है या फिर जेल स्टाफ  की मिलीभगत से ये मोबाइल अंदर पहुंच रहे हैं।

No comments