Breaking News

राहुल गांधी को धमकी, कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत दिवस 28 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी, जिसमें पूर्व एबीवीपी नेता की टीवी पर बहस के दौरान राहुल गांधी को धमकी देने का जिक्र है। लेटर में कहा गया कि बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ  तुरंत कार्रवाई न होना राहुल गांधी के खिलाफ  मिलीभगत माना जाएगा।
वेणुगोपाल ने अमित शाह को लिखा- यह धमकी किसी छोटे पदाधिकारी की लापरवाही भरा रिएक्शन नहीं है। यह जानबूझकर फैलाए गए नफरत के वातावरण का असर है। जो विपक्ष के नेता को असुरक्षित बनाता है। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बताएं आपकी पार्टी और सरकार किस विचारधारा के पक्ष में हैं।

No comments