Breaking News

जब्त वाहनों की नीलामी 10 अक्टूबर को


श्रीगंगानगर जिले के पुलिस थानों द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए विभिन्न वाहनों की नीलामी की जाएगी। इनमें दुपहिया और चौपहिया वाहन शामिल हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दोहन के निर्देशानुसार नीलामी की सूचना जारी की गई है।
यह वाहन जिलेभर के पुलिस थानों द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए। वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मेें करवाई जाएगी।

No comments