दो युवकों से मारपीट करके लैपटॉप व नगदी छीनी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में कोडा चौक से बस स्टेंड मार्ग पर चार जनों ने दो युवकों पर हमला करके लैपटॉप व नगदी छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव मलकाना खुर्द निवासी 20 वर्षीय गुरनिशान सिंह मजहबी ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरा दोस्त वीरेन्द्र कुमार बस से श्रीगंगानगर पहुंचे। हम दोनों कोडा चौक से बस स्टेंड की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में एक सरदार व तीन अन्य लड़कों ने हमला कर दिया। कोई नुकीली धारदार वस्तु से चोटें मारी, जिससे वह दोनों घायल हो गये। हमलावरों ने मेरा बैग छीन लिया। बैग में एक लैपटॉप व पर्स में 18 हजार रुपए की नगदी थी। मुकदमे की जांच बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह कर रहे हैं।

No comments