Breaking News

रोडवेज बस ने रेवड़ को कुचला


हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के सरामसर गांव की रोही में रोडवेज बस ने सड़क पर जा रहे रेवड़ को कुचल दिया। हादसे में 22 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चक 34 एसटीजी निवासी हुसैन खां ने रिपोर्ट दी कि मैं व पवन कुमार भेड़ बकरियों का पालन करते हैं। हम दोनों खेतों में एक साथ रेवड़ चराते हैं। मेरे व पवन के पास 50-50 भेड़ बकरियां हैं। हम दोनों शाम को अपना रेवड़ लेकर वापिस घर जा रहे थे। गांव सरामसर की रोही में पीलीबंगा की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने रेवड़ को कुचल दिया। 

No comments