स्कंदमाता को केले का भोग लगाया
श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तहत छठे दिन शनिवार को पांचवें नवरात्र पर मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता का पूजन किया गया।
अध्यक्ष सुशील 'राजू' मल्होत्रा ने बताया कि पंडित मनोज दुबे, ऋषि शर्मा व पंडित घनश्याम मिश्रा के सान्न्ध्यि में श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करके विशेष रूप से केले का भोग लगाकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने फल-फूल, नारियल, चुनरी भी माता को अर्पित की गई। माता के सभी 9 रूपों का अलौकिक शृंगार किया गया है।

No comments