सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
श्रीगंगानगर में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को सुबह 10 बजे मीरा चौक के नजदीक स्वामी समाज सभा छात्रावास में शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के समनदीप सिंह एवं शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात शिक्षकों की समस्याओं एवं शैक्षिक बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक संघ के प्रवीण गौड़, मदन डुडेजा, सुरेंद्र डुडेजा, महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से शिक्षक शामिल हुए।

No comments