Breaking News

विधायक बिहाणी ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण


श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने शहरी क्षेत्र में 3 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर मार्ग पर 67.83 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य प्रमुख है।
मॉडल टाउन के पार्क में आयोजित समारोह में विधायक बिहाणी ने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि इस राशि से विभिन कॉलोनियों में सडक़ों के रिकार्पेट और इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम होगा। 

No comments