Breaking News

सम्मेलन में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा


श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के नौवें राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में मजूदरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान  मजदूरी बढाने, यूनियन सदस्यों की सदस्यता फीस करने पर एवं नरेगा श्रमिकों का बकाया भुगतान करने, खेत एवं ग्र्रामीण मजदूरों के लिए कानून बनाने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम एवं 600 रुपये मजदूरी देने, भूमिहीनों को जमीन एवं आवासीय पट्टे देने, बिजली का निजीकरण बंद कर स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने आदि पर चर्चा की गई। 

No comments