Breaking News

जोधपुर में हादसा: ट्रक में घुसी बारातियों से भरी बस

राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। वहीं, दुल्हन सहित 19 बाराती घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर खारिया मीठापुर के पास हुआ। कोटा से जोधपुर लौट रही बारात की बस जोड़ की नदी के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। 

No comments