Breaking News

बालाजी के लाडले डाकध्वजा लेकर सालासर के लिए रवाना


श्रीगंगानगरमें रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 21 मिनी मायापुरी से शुक्रवार सुबह बालाजी के लाडले मण्डल की पांचवीं डाकध्वजा सालसर धाम के लिए रवाना हुई। यह डाकध्वजा जत्था रास्ते में बिना रूके 24 घण्टे में सालासर पहुंचेगा। 
इस डाकध्वजा जत्थे के साथ गुरु हनुमानदास स्वामी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अखण्ड रामनाम जाप भी किया जा रहा है। 
सालासर पहुंचकर बालजी महाराज के दरबार में डाकध्वजा अर्पित कर धोक लगाएंगे।

No comments