Breaking News

4 जेड व 1 बी में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान


श्रीगंगानगर के निकटवर्ती गांव एक बी एवं 4 जेड में पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एईएन को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। 
ग्रामीण दीनानाथ, रीटा रानी, इन्द्रा कुमारी, मनोज, शेरू खान, अनिल कुमार, कुसुम आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव एक बी व 4 जैड मे कई-कई दिनों तक पेयजल सप्लाई नहीं आती। पीएचईडी अधिकारियों को इस संबंध में अवगत भी करवाया गया, इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

No comments