Breaking News

लाभार्थी पेंशनर्स को दवाइयां उपलब्ध करवाई जावे : डॉ. मंजू


श्रीगंगानगर में आरजीएचएस योजना के लाभार्थी पेंशनर्स समाज की समस्या समाधान को लेकर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता मेें बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने आरजीएचएस योजना के लाभार्थी पेंशनर्स की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। 
बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशनर्स समाज के आरजीएचएस लाभार्थियों को दवाईयां उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर उन्हें दवाईयां उपलब्धा करवाना सुनिश्चित करें।

No comments