एक दर्जन से अधिक युवकों ने किया हमला
श्रीगंगानगर शहर में गुंडागर्दी का आलम है। छुटभैइये गुंडे गिरोह बना कर वारदातों का अंजाम देते हैं। ऐसी की एक घटना जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अशोकनगर ए में एक स्वीट हाउस के निकट हुई। एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक अस्पताल में भर्ती हुआ, तो वहां भी हमलावरों ने धमकियां दी। पुलिस ने घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसबी रोड़ गली नम्बर 7 निवासी निर्मला देवी पत्नी मोहन वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा प्रियांश, स्वीट हाउस के निकट पेट्रोल बेचने वाली दुकान से बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था।

No comments