संगठन मजबूत होगा तो भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ेगे : टाक
श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी की अध्यक्षता में आयेाजित की गई । इसमें मोहम्मद आरिफ टाक विशेष रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ टाक ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए इकाइयों का गठन कर रहा है। आवाम के हर सुख-दुख की लड़ाई बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ी जाएगी, इसके लिए संगठन को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि पार्टी जिसे भी अवसर दे सभी तन मन से विजय के संकल्प के साथ जुड़ जाएं। सोहन नायक गंगानगर ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन से ही सत्ता मिलेगी, इसलिए संगठन को मजबूत किया जाए।

No comments