Breaking News

ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 2 केएम के निकट ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लवप्रीत सिंह निवासी 56 जीबी बी ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरी बुआ का बेटा करणवीर सिंह निवासी 44 पीएस बाइक पर सवार होकर बांडा कॉलोनी से 44 पीएस जा रहे थे। बाइक करणवीर चला रहा था। हम गांव गिलवाली से बांडा की तरफ 2 केएम से पहले पहुंचे, तो जोंडियन ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

No comments