सूने घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 31 में स्थित एक घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गई। इस घर में रहने वाला परिवार जयपुर में दवाई लेने गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पे्रम कुमार सिंधी ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई हरीश मेरे घर से कुछ दूरी पर रहता है। विगत 22 सितम्बर की शाम को हरीश परिवार सहित जयपुर में दवाई लेने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात व्यक्ति हरीश के घर का ताला तोड़ कर सोने के टोप्स, सोने की दो अगूंठी, 32 हजार रुपए नगद, नाक के कोके, 7-8 चांदी के सिक्के, सोने की चैन, चांदी के चार कंगन, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, घर के रजिस्ट्री स्टाम्प चोरी करके ले गया।

No comments