त्योहारों के दृष्टिगत कार्यपालक मजिस्टे्रट लगाए
श्रीगंगानगर में नवरात्रि के अवसर पर और दुर्गा पूजा व दशहरा तक त्योहारों के विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने श्रीगंगानगर शहर की नगर परिषद सीमाओं में शांति, सौहार्द, साम्प्रदायिक सद्भावना, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिये दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए हैं।उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर को पुरानी आबादी और कोतवाली थाना क्षेत्र और तहसीलदार श्रीगंगानगर को जवाहरनगर व सदर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

No comments