Breaking News

24 लाख से अधिक की साइबर ठगी


श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपने जाल में फांस कर 24 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। ठगी के शिकार ने अब साइबर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार श्रीकरणपुर निवासी अक्षत गोयल पुत्र संजय गोयल ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड बेचने का झूठा एड प्रसारित करके मुझे फांस लिया और मेरे से 24 लाख 37 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करवा ली। 

No comments