Breaking News

कैश जमा करने वाली मशीन में 47 हजार रुपए के जाली नोट मिले


श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पीएनबी में कैश जमा करने वाली सीडीएम मशीन से जाली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में नोडल पुलिस थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार रायसिंहनगर निवासी भागीरथ पुत्र मांझूराम ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति सीडीएम कैश डिपोजिट मशीन में 47 हजार 100 रुपए के जाली नोट जमा करवा गया। मुकदमे की जांच घड़साना पुलिस थाना प्रभारी महावीर प्रसाद को सौंपी गई है। 

No comments