भिंडी फिर से होने लगी महंगी, थोक मंडी में आज नींबू के दाम गिरे
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी मुहाना सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव नरम-गर्म नजर आए। आज मंडी में जहां लहसुन के दामों में गिरावट देखी गई तो वहीं भिंडी-टमाटर के दामों में हल्का उछाल देखा गया। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 15 से 60 रुपए के बीच बोले गए। वहीं भिंडी के दाम आज 25 से 30 रुपए के बीच बोले गए। आज टमाटर भी थोड़ा चढ़ कर 16 से 25 रुपए के बीच बिका। शिमला मिर्च भी आज भी महंगी बिकी।

No comments