भिवाड़ी पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल:20 लाख रुपए के 110 फोन मालिकों को सौंपे
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ एक विशेष अभियान मेरी पुलिस मेरा अभिमान चलाया गया है। इस अभियान के तहत साइबर सैल भिवाड़ी द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर 110 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
आज शुक्रवार को भिवाड़ी एसपी के कार्यालय में इन बरामद मोबाइल फोनों को उनके मूल मालिकों को सौंप दिया गया।
आज शुक्रवार को भिवाड़ी एसपी के कार्यालय में इन बरामद मोबाइल फोनों को उनके मूल मालिकों को सौंप दिया गया।

No comments