Breaking News

हिमाचल के होटलों में 50 प्रतिशत डिस्काउंट

हिमाचल प्रदेश से मानसून लौटते ही होटेलियर ने बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। पर्यटन स्थलों पर कमरों की बुकिंग में टूरिस्ट को अधिकतम 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद, 5 हजार का कमरा ढाई हजार और 2 हजार का कमरा मात्र एक हजार रुपए में मिल रहा है।
शिमला और मनाली समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर भी टूरिस्ट अगले कुछ दिन इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे। मानसून की बारिश थमने और सड़कों की बहाली के बाद टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंचने लगा है।

No comments