जिला अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टर का मोबाइल ले उड़ा चोर
अलवर के जिला अस्पताल की ओपीडी में आज शुक्रवार सुबह मोबाइल चोरी की वारदात हुई। ओपीडी के कमरा नंबर 10 में तैनात वरिष्ठ एमबीबीएस डॉक्टर भवानी शंकर वर्मा का मोबाइल चोरी हो गया। जिसके बाद डॉक्टर ने हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके सिम बंद कराई है।
डॉक्टर वर्मा सुबह 8 बजे ड्यूटी पर पहुंचे और मरीज देख रहे थे। इसी दौरान करीब 8:30 बजे उन्होंने अपना ओप्पों कंपनी का मोबाइल टेबल पर रखा हुआ था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल चौकी प्रभारी को घटना की शिकायत दी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

No comments