दिल्ली रोड पर जाएं तो संभलकर - हाईवे पर कैमरे लगने शुरू
जयपुर से दिल्ली जा रहे हैं या फिर आ रहे हैं तो वाहन संभलकर और नियमानुसार ही चलाएं, क्योंकि इन दिनों पुलिस की नजर लापरवाह वाहन चालकों पर है। दिल्ली रोड पर चंदवाजी से शाहजहांपुर तक 125 किलोमीटर दूरी में रोज 3200 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर ग्रामीण व कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 6 सितंबर से अब तक करीब 60 हजार से अधिक वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक लापरवाह वाहन चालक लेन सिस्टम का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं। वहीं दिल्ली रोड पर एमटीएस कैमरे लगने शुरू हो गए हैं।

No comments