Breaking News

प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहे व्यक्ति पर हमला


सूरतगढ़ के सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में ज्ञान मंदिर, राजू आटा चक्की के पीछे प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त इन्द्रसैन पुत्र पूर्णराम जाट ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान चरण सिंह, इन्द्रावती व अजय राणा वहां आये। तीनों ने मिस्त्री व मजदूरों के साथ गाली गलौच की। मेरी बाइक तोड़ दी। आरोपी कई दिनों से धमकिया दे रहे थे।

No comments