लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला कल
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बाबा रामेदव मंदिर में कल भाद्रपद दसमी का मेला भरेगा। मेले की तैयारियां पूर्ण की जा रही है। मंदिर को विद्युत लडिय़ों एवं फूलों से सजाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में लोक देवता बाबा रामेदव मंदिर में बाबा के दरबार में धोक लगाने आने वाले मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर परिसर में बैरिकेट लगाए गए हैं।
आज भाद्रपद नवमी पर मंदिर के आसपास मुख्य सड़क के डिवाइर एवं सड़क किनारे नारियल आदि प्रसाद, खिलौने एवं अन्य सामान की दुकानें सजने लगी हैं।
No comments