पहाड़ों की सैर करनी हैं तो सद्भावना नगर चलिए
यह शीर्षक आपको चौंकाएगा लेकिन वास्तविकता जानने के लिए आपको पदमपुर बाइपास पर राधास्वामी डेरा के बगल वाली गली में आना पड़ेगा। यहां आकर ही सारा माजरा आपकी समझ में आएगा। यहां वे पहाड़ नहीं जो आप समझ रहे हैं, पत्थरों वाले। यहां की ये छोटी-छोटी पहाड़ी हमारी यूआईटी की देखरेख में ठेकेदारों ने बनाई है। जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
दरअसल उक्त मार्ग पर यूआईटी ने नाला निर्माण कर पुलिया बनाई है। इन 4-5 पुलिया की शेप किसी पहाड़ी से कम नहीं। यह ऐसे ही है जैसे 18-20 ईंट के गोल पाइप बीच सडक़ रख दिए गए है। पुलिया का निर्माण हो चुका है। लेकिन मलबा आदि अभी भी वहीं पड़ा है। इन पुलिया के दोनों और ढलान दिया जाएगा या नहीं? यह यूआईटी के योग्य अधिकारी ही बता सकते हैं। इन पुलिया पर चौपहिया वाहन गुजरते वक्त लगता है कि वाहन इन पर टंग जाएगा।
No comments