Breaking News

तीसरे दिन भी पानी भराव से लोग परेशान


श्रीगंगानगर में रामनगर पुरानी आबादी के ताराचन्द वाटिका रोड पर माइक्रोवेव टावर के पास आज तीसरे दिन भी पानी भरा रहा। इसके अलावा सूरतगढ मार्ग पर भी आज तीसरे दिन भी पानी भरा हुआ है। 
नगर परिषद एवं नगर विकास की ओर से मोटर पम्प लगाकर एवं टैंकरों द्वारा पानी निकासी का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों द्वारा मौसम विभाग की चेतावनी को गम्भीरता से नहीं लिया गया। पिछली बरसात से कोई सबक नहीं लिया। शहर में जलभराव होने के बाद विभागीय अधिकारी पानी निकासी की व्यवस्था करते हैं। 
गत शनिवार दोपहर बाद हुई बरसात से ताराचन्द वाटिका रोड सहित आसपास की गलियां जलमग्न हो गई। आज तीसरे दिन भी माइक्रोवेव टावर के आसपास की गलियोंं में पानी भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments