हफ्ता वसूली के लिए हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में गत वर्ष नवम्बर माह में हफ्ता वसूली के लिए मिट्टी भराई करने वाले ट्रेक्ट्रर-ट्रॉली चालक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी, एससीएसटी सैल के डीवाईएसपी विष्णु खत्री ने बताया कि 30 नवम्बर 2024 को रवि जाट ने पर्चा बयान पर सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि हमजोत सिंह व गुरजीत सिंह ने मुझे कॉल करके मिट्टी भर्ती करने के बदले में प्रत्येक ट्रेक्टर-ट्रॉली 200 रुपए हफ्ता मांगा। 27 नवम्बर को मैं एसएसबी रोड़ पर एक कॉलोनी में मिट्टी डालने गया था, वहां हमजोत सिंह, मनदीप सिंह, तरूण कलेर व आठ-नौ अन्य लोग तीन कारों में सवार होकर आये और तलवार, लोहे की रॉड़ व लोहे की पाइपों से हमला कर दिया। हमजोत सिंह मेरी जेब से 80 हजार रुपए निकाल कर ले गया।

No comments