Breaking News

गोगामेड़ी का मुख्य मेला भरा, लाखों श्रद्धालु ने लगाई धोक


हनुमानगढ़ जिले में गोगामेड़ी नवमी के उपलक्ष्य में गोगामेड़ी का मुख्य मेला सोमवार को भरा। आज गोगामेड़ी में लाखों श्रद्धालुओं ने गोगाजी के दर्शन कर धोक लगाई। 
हालांकि बारिश के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी फिर भी उनकी गोगाजी महाराज के प्रति आस्था परेशानी पर भारी पड़ रही थी। 
पिछले तीन दिनों से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम बताई जा रही है। 
इस मेले में बाबा के दर्शन करने के लिए राजस्थान के लगभग विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित देशभर से लाखों की तादाद में श्रद्धालु गोगामेड़ी पहुंचते हैं। 

No comments