चैम्पियनशिप में भाग लेेने के लिए टीमें पहुंची
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित गांव 4 एमएल में संचालित इकाई तपोवन मनोविकास विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल चैम्पिनयन में भाग लेने के लिए टीमें गंगानगर पहुंच गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल मंगलवार से होगा।
तपोवन मनोविकास विद्यालय के अध्यक्ष सुमेरमल बोरड़ ने बताया कि स्पेशल नेशनल हैंडबॉल चैम्पियनशिप देशभर के दिव्यांग महिला व पुरुष खिलाडिय़ों की 36 टीमों में 350 स्पेशल प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेंगे। कार्यक्रम आयोजक एवं इस टूर्नामेंट में मेजबान स्कूल की टीम के चार खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगें।

No comments