सभी विद्याथियों को उपलब्ध करवाएं पाठ्य पुस्तकें : शिक्षा सचिव
राजस्थान के शिक्षा सचिव कुणाल कृष्ण एवं शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आज श्रीगंगानगर जिले के शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। इस दौरान शिक्षा सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्ट्रेट के वीसी रूम में हुई इस वीसी बैठक में रीडिंग कैम्पेन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शिक्षा अधिकारियों को 5 सितम्बर तक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण करने के निर्देश दिए।
No comments