Breaking News

गहरे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा, हादसा टला


हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित धान मंडी परिसर में सड़क के बीच हुए बड़े एवं गहरे गड्ढे में एक ई रिक्शा गिर गया। इस ई रिक्शा में चार सवारियां सवार थी। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। 
जानकारी के अनुसार धानमण्डी में बना गड्ढा ई रिक्शा चालक को रविवार रात अंधेरे के कारण पानी से भरे गड्डे को देख नहीं पाया, जिससे ई रिक्शा गड्ढे में समा गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ई रिक्शा में सवार सवारियों एवं चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसी सवारी को चोट नहीं आई।

No comments